पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. गोविन्द बल्लभ जोशी व सी.ओ. संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बेरीनाग में दिनेश बिष्ट पुत्र जीवन सिंह निवासी गंगोलीहाट के विरूद्ध बिना सत्यापन के मजदूर रखने पर धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया ।
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
किरायेदार सत्यापन नही कराना मकान मालिक को पड़ा भारी थाना बेरीनाग पुलिस ने मकान मालिक के विरूद्ध जारी किया 10 हजार रूपये का चालान |
















Leave a Reply