पिथौरागढ़ | नशा मुक्त भारत अभियान” को सफल बनाने के लिए पिथौरागढ़ जनपद पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एंचोली प्रभारी कमलेश जोशी मय पुलिस टीम द्वारा न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम अपर उ0नि0 मौ0 आकिल सिद्दीकी, का0 दिनेश जोशी, म0का0 नीमा तोमक्याल, म0का0 प्रियंका मेहरा द्वारा कस्बा डीडीहाट में अर्पण संस्था और विभिन्न स्कूलो के छात्रो के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता रैली आयोजित की गई ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों, के सम्बन्ध में जागरूक करना था । ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । पुलिस ने स्थानीय लोगो को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यक्ति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया ।
कोतवाली पुलिस ने आयोजित स्कूली बच्चो के साथ किया नशा मुक्ती जागरूकता अभियान थाना डीडीहाट पुलिस ने आयोजित किया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply