पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधीनियम के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुए, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अपर उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दकी, अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, हे0का0 देशदीपक सिंह द्वारा अभियुक्त प्रतीक चौधरी ( पुत्र विमल चौधरी निवासी वैभव कलोनी हल्द्वानी ) और गौरव शर्मा ( पुत्र स्व0 मोहन चन्द्र शर्मानिवासी निकट सौरभ होटल हल्द्वानी ) को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना गंगोलीहाट पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply