पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. गोविन्द बल्लभ जोशी व सी.ओ. संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा मय पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बलुवाकोट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो मकान मालिक 1.भवान सिंह ( पुत्र गगन सिंह निवासी बलुवाकोट ) और 2. तारा सिंह ( पत्नी चिमड सिंह निवासी बलुवाकोट ) के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
किरायेदार सत्यापन नही कराना मकान मालिक को पड़ा भारी थाना बलुवाकोट पुलिस ने जारी किये 20 हजार रूपये के चालान |
















Leave a Reply