पिथौरागढ़ | सड़क सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा झूलाघाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा मय टीम ने कस्बा बलुवाकोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों, के सम्बन्ध में जागरूक करना था । ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । पुलिस ने स्थानीय लोगो को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यक्ति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया ।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















Leave a Reply