जनपद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | सड़क सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय टीम द्वारा कस्बा कस्बा झूलाघाट में, थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में, थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट के स्कूल में, एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मेतली स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी मय टीम द्वारा कस्बा गंगोलीहाट में जागरूकता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय लोगों व स्कूल के छात्र, छात्राओं को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों, के सम्बन्ध में जागरूक करना था । ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । पुलिस ने छात्रो को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यक्ति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को (mybharat.gov.in) पोर्टल में ऑनलाईन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया ।

अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *