थाना बेरीनाग पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अपर उ0नि0 शान्ति प्रसाद, हे0 का0 मोहन सिंह, का0 चालक नरेन्द्र मेहता द्वारा अभियुक्त देवेन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी चामाचौड़ बेरीनाग, को बेरीनाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *