पिथौरागढ़ | आज जनपद पुलिस की एएचटीयू टीम ने श्रम विभाग, चाइल्ड हैल्प लाइन के साथ मिलकर बाल श्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीडीहाट क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान टीम ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों, होटल, ढाबों, वर्कशाप, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बाजार दो नाबालिक, बाल श्रमिक के रूप में काम करते हुए पाये गये, जिनकी उनके अभिभावकों के समक्ष काउन्सलिंग की गयी । अभिभावकों द्वारा बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नही थी, भविष्य में बालकों को मजदूरी नही करायेंगे तथा स्कूल भेजेंगे । टीम द्वारा आवश्यक हिदायत देकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया । इस दौरान टीम में एएचटीयू टीम के हे0का0 दीपक खनका, श्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र बिष्ट, चाइल्ड हैल्प लाइन से पूरन चन्द्र जोशी की उपस्थिति रहे । यह अभियान जनपद में बाल श्रम के खिलाफ ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे नाबालिक बच्चों को उनके अधिकार मिल सकें और समाज में बाल श्रम की समस्या को समाप्त किया जा सके। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किसी निर्धारित मजदूरी से कम तो नही दिया जा रहा है इस सम्बन्ध में मजदूरों व ठेकेदारों से वार्ता की गयी । ठेकेदारों को हिदायत दी गयी कि मजदूरों को निर्धारित मजदूरी प्रदान करें ।
एएचटीयू पिथौरागढ़ ने श्रम विभाग, चाइल्ड हैल्प लाईन के साथ बाल श्रम की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाया चैकिंग अभियान |
















Leave a Reply