पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में निम्न कार्यवाही की गयी |
1. थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, हे0का0 दीपक टम्टा , का0 गोविन्द रौतेला द्वारा चैकिंग के दौरान ITBP जाजरदेवल के पास स्थित एक ढाबे में अवैध शराब बेचने व परोसने वाले ढाबा संचालक मनोज भट्ट पुत्र धर्मानन्द भट्ट निवासी डुगरी जोशी मडखडायत जाजरदेवल को 11 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनिमय के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
2. इसी क्रम में दो लोगों क्रमशः राजेन्द्र प्रसाद पुत्र नारायण राम निवासी खुनी गांव व लता देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद निवासी उपरोक्त को आपस में लड़ाई झगड़ा शांती भंग की जा रही थी। थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 सुप्रिया नेगी मय टीम के मौके पर पहुँचकर उक्त दोनो को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगे । पुलिस ने उक्त दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 96 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply