ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने में कुल 03 व्यक्ति गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में निम्न कार्यवाही की गयी |

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, का0 दीपक फर्त्याल,का0 अनन्त प्रसाद द्वारा चैकिंग के दौरान कस्बा जाजरदेवल स्थित एक ढाबे में अवैध शराब बेचने व परोसने वाले ढाबा संचालक दीपक कुमार भट्ट पुत्र लालमणि भट्ट निवासी घनसेरा, थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ को 21 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनिमय के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में दो लोगों क्रमशः सौरभ भण्डारी निवासी वड्डा थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ व कुनाल चन्द्र पाठक निवासी उर्ग थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ द्वारा हुण्डई शोरूम के पास आपस में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ था । थानाध्यक्ष जाजरदेवल मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा उक्त युवकों को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगे । पुलिस ने उक्त दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थानाध्यक्ष कोतवाली डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक महिमन राम निवासी जीआईसी वार्ड डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *