पिथौरागढ़ | थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी भतीजी का किसी व्यक्ति ने शारीरिक शोषण किया है, जिस कारण वह गर्भवती हो गयी है । तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 64/351(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एसओ बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की । विवेचना के दौरान उक्त मामले में तीन नाम प्रकाश मे आये जिसमें एक नाबालिक है । पुलिस टीम द्वारा बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासी अभियुक्त सचिन कुमार व हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को संरक्षण में लिया गया ।
नाबालिक के शारीरिक शोषण के मामले में थाना बेरीनाग पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार, एक विधि विवादिक किशोर को भी लिया संरक्षण में |
















Leave a Reply