पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा थाना गंगोलीहाट, थाना बेरीनाग, चौकी घाट व चौकी पनार का औचक निरीक्षण कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी द्वारा थाना गंगोलीहाट थाना बेरीनाग चौकी घाट व चौकी पनार का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान, निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया |

मालखाना, थाना कार्यालय एवं अभिलेखों का रख-रखाव
आर्म्स-एम्युनेशन एवं आपदा उपकरणों की स्थिति
सी.सी.टी.एन.एस. सिस्टम की कार्यप्रणाली
थाना परिसर, भोजनालय एवं कर्मचारी बैरक का निरीक्षण

थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जानकारी लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए कि:

अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त निवारक कार्रवाई करें।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिदिन क्षेत्र में सघन चेकिंग करें।
ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड आदि पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
चरस, स्मैक, शराब तस्करी व अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाएं।

कर्मचारियों का सम्मेलन:
निरीक्षण के दौरान, पुलिस उपाधीक्षक ने सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विशेष निर्देश:
सभी कर्मचारियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और अनुशासन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *