थाना झूलाघाट पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर, बोलेरो वाहन की सीज |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रेम सिंह निवासी सेरीकुम्डार को गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन सीज की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *