पिथौरागढ़ |पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती द्वारा टैक्सी चालकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया । इस दौरान सभी टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी । तत्पश्चात सभी टैक्सी चालकों के साथ चौपहिया वाहन रैली निकालकर स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यक्ति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान लोगों को (mybharat.gov.in) पोर्टल में ऑनलाईन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया । टैक्सी चालकों द्वारा उक्त रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करने के लिये थानाध्यक्ष श्रीमती आरती द्वारा टैक्सी यूनियन का आभार प्रकट किया ।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















Leave a Reply