पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत लगातार स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । जिस क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आश्रम पद्धति बालिका स्कूल बलुवाकोट में, थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय टीम द्वारा स्थानीय टैक्सी यूनियन के साथ तथा निरीक्षक यातायात अयूब अली, का0 दयाल गिरी, का0 भुवन राय द्वारा मानस एकेडमी पिथौरागढ़ में “35 वाँ सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत जागरूकता अभियान आयोजित किये । उक्त कार्यक्रमों में छात्र/छात्राओं, टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के हेतु त्वरित 108/112 या स्थानीय पुलिस को सूचित करने व स्वयं भी घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया ताकि समय रहते घायलों की जान बचाई जा सके । साथ ही लोगों को (mybharat.gov.in) पोर्टल में ऑनलाईन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया । पुलिस ने साईबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में भी छात्र/छात्राओं को जानकारी दी ।
“सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत थाना बलुवाकोट, थाना बेरीनाग व यातायात पुलिस ने चलाये जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply