दुकान की आड़ में शराब तस्करी करने वाले को थाना झूलाघाट पुलिस ने धर दबोचा शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 05 लोगों को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में पुलिस ने निम्न कार्यवाही की

थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लड़ाई झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में दीपक सिंह कन्यालय निवासी डीडीहाट को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीवान सिंह देऊपा निवासी दिनदयाल पार्क डीडीहाट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान खड़कियाबजा जाखपन्त स्थित एक दुकान की आड़ में शराब तस्करी करने वाले दुकान संचालक किशोर पन्त निवासी जाखपन्त को 03 बोतल 5 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना झूलाघाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक धन सिंह निवासी सिरकुच, झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

चौकी प्रभारी घाट उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक धन सिंह निवासी गोगना डाकुड़ा पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *