नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को मध्य प्रदेश से पकड़कर, पहुँचाया सलाखों के पीछे अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है । घटना का विवरण- कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 02 नवम्बर 2024 को पियूष वर्मा ने उसकी 15 वर्ष की नाबालिक पुत्री का शारीरिक शोषण किया है । विधिक कार्यवाही- तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में पियूष वर्मा के विरूद्ध धारा 64 बीएनएस व 5/6/11/12 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्त घटना के समय से ही फरार चल रहा था । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली ललित मोहन व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लखनऊ, बिहार, अमृतसर, करनाल हरियाणा आदि शहरों में अपने ठिकाने बदल रहा था । पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को खजुराहो (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त- पियूष वर्मा पुत्र धीरज वर्मा निवासी पाण्डेगांव पिथौरागढ़ उम्र 19 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *