कोटद्वार | कोटद्वार निवासी तपस्या रावत द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 271/2026, धारा 305(A) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया । इस दौरान फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस की सहायता से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उक्त व्यक्ति की चोरी की घटना में संलिप्तता की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी के हेतु प्रयास किए गए। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त रोहित को गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया । इस दौरान अभियुक्त के कब्जे से वादिनी के घर से चोरी की गई नोज रिंग भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को गोवा से ट्रांजिट रिमांड पर कोटद्वार लाया गया | जिसके पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि दिनांक 05.11.2026 की रात्रि को उसके द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकरण में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिसके पश्चात चोरी की ज्वैलरी को मुथूट फाइनेंस, कोटद्वार में गिरवी रखकर लगभग ₹90,000 का ऋण प्राप्त किया था। उक्त धनराशि से अभियुक्त द्वारा धनतेरस के अवसर पर बुलेट मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई गई ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
रोहित पुत्र जयपाल, निवासी कोटद्वार, जनपद -पौड़ी गढ़वाल।
*बरामदगी*
1. वादिनी की चोरी की गई ज्वेलरी।
2. वादिनी की नोज रिंग।
3. चोरी की रकम से फाइनेंस कराई गई बुलेट मोटरसाइकिल।
















Leave a Reply