पिथौरागढ़ | जनपद को नशामुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा पूर्व में हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य सप्लायर तक पहुँचने में सफलता हासिल की गई है । पिथौरागढ़ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । उक्त मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के साथ ही तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर हेरोइन सप्लायर की तलाश की गई। जांच में अभियुक्त मंजीत सिंह निवासी ग्राम उकरौली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर की संलिप्तता प्रकाश में आई ।
*सप्लायर को घर पर दबिश देकर किया गिरफ्तार-*
एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ऐंचोली उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए ऊधमसिंहनगर स्थित अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई तथा अभियुक्त मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की गई है ।
















Leave a Reply