पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब बेचने तथा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौच कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । विगत दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ के उ0नि0 ललित डंगवाल, का0 विनय गिरी एवं का0 कुशल सिंह को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर टनकपुर तिराहे के पास स्थित एक ढाबे में छापेमारी की गई। जांच के दौरान ढाबा संचालक कृष्णानन्द निवासी ग्राम खनपर, थल दुकान की आड़ में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसता एवं बेचता हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 29 पव्वे अवैध शराब बरामद किए । इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौच करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। घटना में उसका एक अन्य साथी भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है । पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी कृष्णानन्द को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में बीएनएस की धारा 121(1), 132, 352 एवं आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से अभद्रता व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल ढाबे की आड़ में परोसी जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने अवैध शराब की बरामद |
















Leave a Reply