ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल बनी जौलजीबी पुलिस मेले में खोया पर्स, खाकी ने लौटाया भरोसा |

पिथौरागढ़ | रात्रि ड्यूटी के दौरान अपर उ0नि0 महेश पन्त को मेला मैदान में मिला पर्स, जिसमें ₹1,700 नकद व आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पर्स स्वामी दान सिंह निवासी तीतरी से सम्पर्क कर पर्स सकुशल उनके सुपुर्द किया । अपना खोया पर्स वापस पाकर दान सिंह खुशी से झूम उठे और पिथौरागढ़ पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया । खाकी सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, भरोसे और मानवता का भी प्रतीक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *