पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस, परिवहन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान कोतवाली पिथौरागढ़ एवं यातायात पुलिस सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, निर्धारित क्षमता के अनुरूप सवारियां बैठाने, ओवरलोडिंग तथा स्कूल बसों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों सहित विभिन्न सुरक्षा मानकों की जांच की गई । चेकिंग अभियान के दौरान जनपद पुलिस टीमों द्वारा 1 स्कूल बस सहित कुल 52 वाहनों के चालान किए गए तथा 03 वाहनों को सीज किया गया । इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मंजू देवी, एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी, कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 ललित डंगवाल तथा यातायात पुलिस से अपर उ0नि0 कैलाश सिंह मय पुलिस टीम शामिल रहे | साथ ही पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीम द्वारा स्कूल बस संचालकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया ।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त एक्शन पुलिस, परिवहन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने चलाया स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान |
















Leave a Reply