पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने ली मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। गोष्ठी में जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, पुलिस कार्यप्रणाली तथा विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । गोष्ठी के दौरान सर्वप्रथम विगत माह आयोजित अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए ।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

विगत माह ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षक नवीन चन्द्र भट्ट एवं कांस्टेबल आशीष कुमार को अक्टूबर 2026 के बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए गए—

इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर अभियान चलाया जाए तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

वारंटियों की गिरफ्तारी गैर जमानती वारंट (NBW) एवं जमानती वारंट (BW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर प्रभावी प्रयास किए जाएं।

गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश: गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित SOP के अनुसार कार्यवाही की जाए तथा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं।

नशा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाहीः सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरागरसी-पतारसी बढ़ाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित करें। ड्रग्स एवं स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

साइबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाहीः साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आवश्यकतानुसार अभियोग पंजीकृत किए जाएं तथा पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए।

यातायात व्यवस्था: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वाहन चेकिंग एवं चालान की कार्यवाही में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक ई-चालान किए जाएं।

मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों का विवरण: मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं अज्ञात व्यक्तियों का विवरण निर्धारित IIF फॉर्म-9 में अनिवार्य रूप से फीड किया जाए।

समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राकृतिक मृत्यु के मामलों में IIF-10 फॉर्म तथा अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों में IIF-11 फॉर्म को नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अनिवार्य रूप से भरा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक अभिलेखों एवं विवरणों की समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए।

पोर्टलों पर शत-प्रतिशत कार्यवाही: समन्वय पोर्टल, ICJS पोर्टल, J.I.S.M. पोर्टल, CEIR पोर्टल एवं NAFIS पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

राहगीर योजना के संबंध में जागरूकता: समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन को राहगीर योजना के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करें।

वर्दी में रील एवं वीडियो बनाने पर प्रतिबंधः पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में जारी SOP के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रहते हुए रील अथवा वीडियो नहीं बनाएगा। सभी पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उक्त अपराध गोष्ठी में देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत, निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर, तनुजा वर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी चम्पावत हेमन्त कुमार भट्ट, निरीक्षक अभिसूचना इकाई चम्पावत, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चम्पावत, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक DCRB/वाचक, महेश प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक यातायात, उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, प्रभारी साइबर सेल चम्पावत सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, SOG एवं शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए निम्नलिखित 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *