चम्पावत पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया हुआ iPhone 17 Pro CEIR पोर्टल बना मददगार, पुलिस ने खोज निकाला लाखों की कीमत का खोया मोबाइल फोन |

चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में घूमने आये अमित जयराम सिंह पुत्र जयराम सिंह, निवासी रावत इंडस्ट्रियल, मुंबई (महाराष्ट्र) का iPhone 17 Pro मोबाइल फोन बनबसा बाजार में कहीं खो गया था। जिसकी सूचना अमित जयराम द्वारा थाना बनबसा को दी गई । बनबसा पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही एवं तकनीकी प्रयास किए जा रहे थे । बनबसा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप उक्त खोए हुए मोबाइल फोन को बनबसा क्षेत्र से बरामद उसके वास्तविक स्वामी अमित जयराम सिंह के सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर अमित जयराम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चम्पावत पुलिस की कार्यशैली, तत्परता एवं सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

चम्पावत पुलिस की अपील
यदि आपका मोबाइल फोन खो जाता है तो घबराएं नहीं। CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराएं तथा आवश्यक पुलिस कार्रवाई में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *