सीमा पर सतर्कता, रिश्तों में मिठास—चम्पावत पुलिस,SSB एवं नेपाल पुलिस ने साझा की दीपावली की खुशियां ।

चम्पावत । दीपावली के पावन अवसर पर चम्पावत पुलिस की ओर से भारत-नेपाल सीमा पर आपसी मैत्री, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से SSB एवं नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयों का आदान-प्रदान किया । कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के संबंध में आपसी समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया । चम्पावत पुलिस की ओर से सीमा सुरक्षा, आपसी विश्वास एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई ।

सीमा सुरक्षा का संकल्प, मैत्री और सौहार्द का संदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *