NDPS एक्ट के लंबित मामलों पर एसपी सख्त, विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश मजबूत विवेचना, प्रभावी पैरवी एवं समयबद्ध कार्यवाही से अपराधियों को सजा दिलाना प्राथमिकता ।

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत द्वारा NDPS एक्ट से संबंधित लंबित प्रकरणों को लेकर समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम (OR) आयोजित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रकरणवार विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि NDPS एक्ट से संबंधित प्रत्येक प्रकरण की विवेचना समयबद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य आधारित तरीके से पूर्ण की जाए। विवेचना के दौरान सभी आवश्यक साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों का समुचित संकलन सुनिश्चित करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनकी गतिविधियों की ट्रैकिंग पर विशेष निगरानी रखी जाए । पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि NDPS एक्ट के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *