कई राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त अभियुक्त चम्पावत पुलिस की गिरफ्त में अधिकारियों की फर्जी फेसबुक एवं ट्विटर आईडी बनाकर करता था ठगी, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद ।

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत की फेसबुक एवं ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग करने के मामले में चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । प्रकरण में साइबर प्रभारी उ0नि0 प्रकाश भट्ट की तहरीर पर कोतवाली चम्पावत में अभियुक्त रवि सिंह निवासी अतरसण्ड, जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध FIR संख्या 56/2026, धारा 318(4) BNS एवं 66(C)(D) IT Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी SOG कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रवि सिंह को उसके गांव अतरसण्ड, थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

1- FIR NO-12/25 U/S-319(2) BNS व 66(C)(D) IT ACT साइबर थाना पंचकूला थाना पंचकूला हरियाणा

2-FIR NO-02/25 U/S-319(2) BNS व 66(C)(D) IT ACT साइबर थाना सेक्टर 17 चंडीगढ़ हरियाणा

3- FIR NO-35/25 U/S-319(2) BNS व 66(C)(D) IT ACT थाना सदर मंडी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश

4- FIR NO-45/25 U/S-318(4) BNS व 66(C)(D) IT ACT साइबर थाना सालेम सिटी तमिलनाडु

5- FIR NO-78/22 U/S 4/25 इस पोर्टल पदार्थ अधिनियम थाना मोहंडोर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

चम्पावत पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी अधिकारी अथवा परिचित व्यक्ति की आईडी से पैसों की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन धनराशि न भेजें। फर्जी आईडी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *