पिथौरागढ़ | मड़मानले निवासी संजय धामी द्वारा थाना जाजरदेवल में सूचना दी गई कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया । सूचना की गंभीरता को देखते हुए जाजरदेवल पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई । एसओ प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए अथक प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को गौतमबुद्धनगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया । आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपनों से मिलकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने नोएडा से सकुशल बरामद की गुमशुदा महिला, अपनों से मिलाया त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी से पिथौरागढ़ पुलिस ने महिला को सकुशल खोजकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।
















Leave a Reply