पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने दो गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए । एक ओर श्री प्रकाश चन्द्र पाटनी ने रास्ते में मिला ₹25 हजार कीमत का मोबाइल सर्विलांस सेल को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। अपर उ0नि0 हेम चन्द्र सिंह ने मोबाइल स्वामी का पता लगाकर फोन सुपुर्द किया । वहीं दूसरी ओर कांस्टेबल श्रवण कुमार ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गंगोलीहाट निवासी रेखा देवी का गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उन्हें लौटाया । आमजन का सहयोग और पिथौरागढ़ पुलिस की तत्परता, मानवता की खूबसूरत मिसाल |
ईमानदारी और पिथौरागढ़ पुलिस की तत्परता ने लौटाई दो चेहरों पर मुस्कान |
















Leave a Reply