स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर पिथौरागढ़ पुलिस का करारा प्रहार पहाड़ों में हीरोइन सप्लायर पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में |

पिथौरागढ़ | नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस लगातार नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही है। इसी क्रम में फरवरी 2026 में SOG एवं चौकी घाट, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया था । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशों पर उक्त प्रकरण की गहन विवेचना एवं अभियुक्त से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम पहाड़ों तक स्मैक की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुँचने में सफल रही । विवेचना में प्रकाश में आए हेरोइन सप्लायर बलविंदर सिंह निवासी नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंह नगर के विरुद्ध मुकदमे में धारा 29 NDPS Act की वृद्धि करते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने नानकमत्ता से उसे गिरफ्तार कर लिया । पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करी की जड़ तक पहुँचकर पूरे नेटवर्क के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *