बागेश्वर पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों का किया गया सत्यापन एवं सख्त हिदायत ।

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा समाज में सक्रिय अराजक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । इसी क्रम में जनपद बागेश्वर के सभी थाना एवं चौकी पुलिस टीमों द्वारा दैनिक कार्यवाही के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग एवं भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान *पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों के निवास स्थान पर जाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, आजीविका एवं संपर्क सूत्रों की विस्तृत जानकारी एकत्रित की। साथ ही, सभी को सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक या गैर-कानूनी गतिविधि में संलिप्त न हों, क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें तथा एक जिम्मेदार और बेहतर आम नागरिक की भांति अपना जीवन व्यतीत करें । बागेश्वर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *