त्योहारी सीजन के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी; ड्रिंक एंड ड्राइव और शांति व्यवस्था भंग करने में 01 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज ।

बागेश्वर । त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तेज रफ्तार बाइकर्स एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं । इन निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक हुड़दंगियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाय गया । चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 05/11/2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई के क्रम में यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK 02 TA 3166 कार के चालक विजय सिंह (निवासी बागेश्वर) को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उक्त वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, गंभीर लापरवाही बरतने वाले कुल 06 वाहनों का न्यायालय का चालान किया गया है । जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चलाया गया। इसके तहत होटल, ढाबों और विभिन्न संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से सघन चेकिंग की गई । त्योहारों के दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधियों या अपनी पहचान छिपाकर/वेश बदलकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें 14 बाहरी व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन* किया गया । इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने तथा बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 05 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समाज में अशांति फैलाने वाले और नियमों को तोड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *