बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में आगामी दीपावली त्योहार को पूरे जनपद में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए । दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त पूरन लाल पुत्र शेर राम के कब्जे से 18 बोतल अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जिस आधार पर थाना झिरौली में FIR NO- 17/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ।
*अभियुक्त का विवरण—*
पूरन लाल पुत्र शेर राम निवासी ग्राम बॉडी, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर। उम्र-35 वर्ष
















Leave a Reply