बागेश्वर | अभियुक्त द्वारा इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का दुरुपयोग कर साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से प्राप्त ₹ 2,30,000/- को अपने बैंक खाते में प्राप्त कर आहरित करने की सूचना कोतवाली बागेश्वर को प्राप्त हूई । उक्त मामले की गम्भीरता के देखते हुए जितेन्द्र मेहरा (IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा तत्काल अभियोग दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये । इस संबंध में कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 75/2026, धारा 318(4) बीएनएस व 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमें गठित कर पुलिस अभियुक्त की निशानदेही प्रारम्भ कर दी गयी । निरीक्षक रजत कसाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लोकेश सिंह बिष्ट गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
अभियुक्त का विवरण-लोकेश सिंह बिष्ट पुत्र महेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी- निकट दीप सीएससी सेंटर, तहसील रोड, बागेश्वर (हाल निवासी- हल्द्वानी, जनपद नैनीताल)
















Leave a Reply