दीपावली पर अलर्ट मोड पर फायर सर्विस; नुमाईश खेत के पास वाहन में लगी आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला |

बागेश्वर | दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के कड़े निर्देशन में फायर सर्विस बागेश्वर पूरी तरह से सतर्क और अलर्ट मोड पर है । इसी क्रम में, बीती रात्रि *फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि बागेश्वर नगर स्थित नुमाईश खेत के समीप खड़े एक पुराने वाहन (छोटा हाथी) में रखे कूड़े में आग लग गई है । सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। *मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग पुराने वाहन की डिग्गी में लगी थी। घटनास्थल के बिल्कुल नजदीक बिजली का ट्रांसफार्मर और घनी आबादी वाले आवासीय भवन स्थित होने के कारण आग के विकराल रूप लेने और दीपावली के समय बड़ा हादसा होने का गंभीर खतरा बना हुआ था । फायर टीम ने तत्परता दिखाते हुए *वॉटर टेंडर वाहन से पंपिंग कर हौज पाईप की सहायता से आग पर लगातार पानी की बौछार की। टीम की त्वरित कार्यवाही से आग को आसपास के ट्रांसफार्मर और घरों तक फैलने से रोक लिया गया और कुछ ही देर में आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।* इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *