पिथौरागढ़ | जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तेज रफ्तार बाइकर्स एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 06 लोगों को गिरफ्तार किया और वाहन सीज किए ।
🔸 थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वड्डा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक आशीष रावत व टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक हेमराज बल्दिया को हिरासत में लिया।
उप-निरीक्षक महावीर सिंह व टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दूसरे चालक दीपम होतियाल को पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया है।

🔸 सरेआम हुड़दंग मचाने वालों पर थल पुलिस की कार्रवाई (04 गिरफ्तार):
थाना थल क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर सरेआम उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 अराजक तत्वों को पुलिस ने दबोचा। अपर उप-निरीक्षक विनोद भट्ट, अपर उप-निरीक्षक संतोष और अपर उप-निरीक्षक दिनेश शर्मा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र थापा, नीरज महर, हरीश रावत और सुरेश सिंह रावत को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी ।
















Leave a Reply