बाजारों से पटाखा बाजार तक कड़ी निगरानी, हुड़दंगियों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर |

चम्पावत | धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चम्पावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं । रेखा यादव महोदया पुलिस अधीक्षक चम्पावत स्वयं ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की संभाल रही कमान महोदया द्वारा चम्पावत नगर के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र एवं गौरलचौड़ स्थित पटाखा बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इस दौरान महोदया ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली, उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित कर पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए ।

📌 त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चम्पावत पुलिस की विशेष तैयारियां—
🔹 प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी।
🔹 सुचारु यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध।
🔹 हुड़दंगियों, अराजक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर।
🔹 कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई।

🪔 चम्पावत पुलिस की जनपदवासियों से अपील
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि धनतेरस एवं दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं। यातायात नियमों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

त्योहारों की खुशियों में सुरक्षा का रंग भी घोलें, क्योंकि आपकी सुरक्षा चम्पावत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

🚔 चम्पावत पुलिस — त्योहारों में भी आपकी सुरक्षा के लिए 24×7 मुस्तैद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *