पौड़ी | दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय रहकर भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं सघन चेकिंग कर रही हैं । इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है । साथ ही प्रमुख चौराहों, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीमें भी पूरी तरह अलर्ट एवं मुस्तैद हैं । पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं ।
दीपावली पर सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर गश्त और सघन चेकिंग जारी; भीड़भाड़ वाले बाजारों में पौड़ी पुलिस का कड़ा पहरा ।
















Leave a Reply