कोटद्वार | दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर द्वारा कोतवाली लक्ष्मणझूला परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक में त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर और प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लक्ष्मणझूला बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई, इस दौरान आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाने के साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया । पौड़ी पुलिस की अपील: सभी जनपदवासी दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।
त्यौहार में शांति भंग करने और अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं! ASP ने ली बैठक, CO के नेतृत्व में हुई पैदल गश्त ।
















Leave a Reply