SP ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी—पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन एवं वाहनों की व्यवस्था का किया निरीक्षण |

चंपावत | रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का निरीक्षण किया गया । परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़, तेज चाल, धीमी चाल, मंच से गुजरना, ड्रिल एवं स्क्वाड ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट तथा शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन संबंधी विभिन्न अभ्यास कराए गए । अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए ।

परिवहन शाखा का निरीक्षण — परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन की परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों एवं थानों में संचालित वाहनों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान वाहनों में लगे हूटर, माइक, टायरों एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई।

वाहन चालकों की दक्षता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चालकों से टायर खोलने एवं पुनः लगाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। साथ ही वाहनों के उचित रखरखाव, नियमित जांच एवं सदैव चालू हालत में रखने हेतु संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *