मुख्य अतिथि ए0पी0 अंशुमान एडीजी प्रशासन उत्तराखंड ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने की दिलाई शपथ |

नैनीताल | लौह पुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर जनपद नैनीताल में विभिन्न गरिमामयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन नैनीताल में भव्य एकता परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एकता परेड में ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रशासन, उत्तराखंड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्मरण कराया कि किस प्रकार लौह पुरुष ने अपनी दूरदर्शिता और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर 565 से अधिक रियासतों का भारत संघ में एकीकरण कर ‘अखंड भारत’ की नींव रखी थी । उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल का जीवन हमें यह संदेश देता है कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और एकजुटता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। एक जिम्मेदार पुलिस बल के रूप में हमारा यह दायित्व है कि हम देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें ।

🎖️ राष्ट्र की एकता की शपथ एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान*

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई । साथ ही, मुख्य अतिथि द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए जनपद नैनीताल के निम्नलिखित *06 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड एवं सिल्वर) से अलंकृत किया गया:-

1. श्री चन्द्रशेखर – उप निरीक्षक (ना०पु०)
2. श्री दिलीप सिंह – उप निरीक्षक (ना०पु०)
3. श्रीमती जानकी वर्मा – अपर उप निरीक्षक (ना०पु०)
4. श्री हरीश चन्द्र – अपर उप निरीक्षक (ना०पु०)
5. श्री वीरेन्द्र राम – मुख्य आरक्षी 46 (ना०पु०)
6. श्री शंकर नाथ – आरक्षी 88 (ना०पु०)

कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड ग्राउंड में सलामी ली गई। जनपद की सभी पुलिस कर्मियों द्वारा दी जा रही जनसेवा की सराहना की । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह समेत जनपद के समस्त थाना प्रभारी और विभिन्न इकाइयों के प्रभारी उपस्थित रहे । इसके साथ ही जनपद नैनीताल के प्रत्येक थाने, चौकी, पुलिस कार्यालयों एवं अन्य इकाइयों में भी संबंधित प्रभारियों के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *