अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखंड ए0पी0 अंशुमन ने पुलिस लाइन नैनीताल का किया भ्रमण; राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवानों का बढ़ाया उत्साह |

नैनीताल | राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर आज ए0पी0 अंशुमन अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखंड ने पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नैनीताल पुलिस की विभिन्न शाखाओं में तैनात प्रभारियों एवं कर्मिकों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

*सुनी समस्याएं, मांगे सुझाव*

मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस लाइन परिसर में एक खुले पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

*समस्याओं का त्वरित निस्तारण:* सम्मेलन के दौरान जवानों की व्यक्तिगत एवं पेशेवर समस्याओं को बेहद धैर्यपूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व संतोषजनक निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

*पुलिस आधुनिकीकरण पर मंथन:* एडीजी प्रशासन ने पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण और ‘पुलिस मॉडर्नाइजेशन’ के संबंध में कर्मियों से खुले मन से उपयोगी सुझाव भी मांगे, ताकि मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

*पुलिस मैस व्यवस्था का निरीक्षण एवं गुणवत्ता की सराहना*

सम्मेलन के पश्चात मुख्य अतिथि ने पुलिस लाइन की मैस व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मैस में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और प्रबन्धन का बारीकी से जायजा लिया । मेस प्रभारी और उनकी टीम द्वारा तैयार की जा रही भोजन व्यवस्था की उच्च गुणवत्ता से प्रभावित होकर उन्होंने पूरी टीम की मुक्तकंठ से सराहना की और उन्हें नकद धनराशि से पुरस्कृत किया । उन्होंने मेस प्रभारी को कड़े निर्देश दिए कि भविष्य में भी पुलिस कर्मियों के लिए इसी प्रकार शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन की व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित की जाए । इस दौरान हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *