कोतवाली अस्कोट पुलिस द्वारा वाइब्रेंट विलेज तितरी में थाना दिवस आयोजित |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट रविन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज तितरी में थाना दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा पुलिस से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई ।

पिथौरागढ़ पुलिस की पहल — जनसंवाद, त्वरित समाधान और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *