आगामी नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में थाना जाजरदेवल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च नशा मुक्त देवभूमी मिशन के साथ पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाए जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के कडे निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जाजरदेवल क्षेत्र में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी ने किया, जिसमें थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे और जनपद के पुलिस बल ने भाग लिया। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी नगर निकाय चुनावों में शांति और सौहार्द बनाए रखें।सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा जाजरदेवल क्षेत्र के संवेदनशील बूथौ का भी भ्रमण किया गया । पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

साथ ही, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और निम्नलिखित जागरूकता अभियान आयोजित किये गये –
1. एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह मय पुलिस टीम ने कस्बा धारचुला क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किये गये ।
2. थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय पुलिस टीम द्वारा झूलाघाट क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
3. थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह मय पुलिस टीम ने बलुवाकोट क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
4. थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम ने कनालीछीना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किये गये।
5. थानाध्यक्ष पांगला अनिल आर्या मय पुलिस टीम ने पांगला क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों, बाल अपराधों और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *