पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । जिस क्रम में एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह मय पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोगों से संबंधित माल (24 बोतल अंग्रेजी शराब), को न्यायालय धारचुला के आदेश पर नष्ट किया है। और 3 गुमशुदगी संबंधी में जब्त माल की भी निस्तारण किया गया । यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है । इन मामलों में निस्तारित की गई संपत्तियों में जब्त की गयी अवैध शराब है । यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है ।
कोतवाली धारचुला पुलिस ने जब्त शराब, गुमशुदगी संबंधी माल का किया विधिवत निस्तारण न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई |
















Leave a Reply