चम्पावत | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि–नशा मुक्त भारत ” के संकल्प के तहत चम्पावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन तथा देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में SOG एवं चौकी चल्थी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान चौकी चल्थी गेट पर आर्टिका कार संख्या UK06 BS 2063 को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । कोतवाली चम्पावत में NDPS अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम*
1. नारायण नाथ पुत्र जमुना नाथ, निवासी ग्राम कचलाकोट, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल।
2. जितेंद्र सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बमनपुरी, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर।
3. मोहन जोशी पुत्र अंबादत्त जोशी, निवासी ग्राम चल्थिया, थाना पाटी, जनपद चम्पावत; हाल निवासी पूर्व ग्राम प्रधान क्षेत्र, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर।
4. पान सिंह राणा पुत्र दान सिंह, निवासी बमनपुरी, सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर।
5. कालीचरण राणा पुत्र किशोरी सिंह, निवासी ग्राम धूसरी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर।
*बरामदगी*
• 992 ग्राम।
• आर्टिका कार संख्या UK06 BS 2063।
*चम्पावत पुलिस की अपील*
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
MANAS हेल्पलाइन: 1933 | आपातकालीन सेवा: 112
नशा मुक्त देवभूमि–नशा मुक्त भारत















Leave a Reply