सुरक्षित बचपन एवं साइबर सुरक्षा अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षित बचपन एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत अमोड़ी एवं चम्पावत तथा टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार एवं सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, बाल श्रम, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा, महिला संबंधी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

साइबर सुरक्षा के तहत फेक मैसेज, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी अनुचित व्यवहार या बाल शोषण की स्थिति में तत्काल अभिभावकों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया ।

अमोड़ी क्षेत्र: पैरामाउंट डायनामिक पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी एवं सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर अमोड़ी।
चम्पावत क्षेत्र: मलिकार्जुन स्कूल।
टनकपुर क्षेत्र: त्रिनेत्री स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

– आपातकालीन सहायता: 112
– चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
– साइबर हेल्पलाइन: 1930

चम्पावत पुलिस की अपील: बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण एवं साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

“सुरक्षित बचपन – सशक्त भविष्य”
चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *