नैनीताल | केदारनाथ मंदिर परिसर में आंध्र प्रदेश से आए यात्री वुटुकुरू गोपाल कृष्णा ने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अनुज, कांस्टेबल पुनीत शर्मा एवं कांस्टेबल गौरव, (46वीं वाहिनी PAC) को अवगत कराया कि उनका पर्स मंदिर के अंदर कहीं खो गया है। पर्स में ₹50,000 की नकदी, मोबाइल फोन, वाहन की चाबी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे । सूचना मिलते ही पुलिस कार्मिकों ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर परिसर में पर्स की खोजबीन शुरू की। अथक प्रयासों के बाद खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद कर यात्री के सुपुर्द किया गया । अपना पर्स एवं उसमें रखी समस्त सामग्री सुरक्षित वापस पाकर यात्री ने उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता, ईमानदारी एवं सराहनीय कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।
उत्तराखण्ड पुलिस श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सहायता, सुरक्षा तथा सेवा के लिए सदैव तत्पर है ।














Leave a Reply