नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा बीते दिवस मासिक अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रभारियों, सीपीयू एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं । जिस आदेश के अनुक्रम में आज डॉ. जगदीश चंद्र एसपी यातायात जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा भूपेश पांडेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी एवं जगदीश राम प्रभारी सीपीयू के नेत्तृत्व में यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
*कार्रवाई का विवरण निम्नवत हैं:*
*03 वोल्वो बसें सीज:* नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही 03 वोल्वो बसों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान सीज किया गया।
*73 चालान:* ओवरलोडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात बाधित करने वाले कुल 73 वाहनों का चालान कर कानूनी कार्रवाई की गई।
*अतिक्रमण पर कार्रवाई:* शहर में पैदल यात्रियों और वाहनों के सुचारू आवागमन को बाधित करने वाले रोडवेज बस स्टेशन से लेकर मंगल पड़ाव तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-ठेलियों को हटवाया गया।
*पुलिस की अपील:*
नैनीताल पुलिस आम जनता और वाहन चालकों से अपील करती है कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और अवैध अतिक्रमण न करें। जनपद की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस का सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा |














Leave a Reply