कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पौड़ी पुलिस की सतर्क निगरानी ।

पौड़ी |  सायंकाल आगामी त्योहारों के दृष्टिगत, बाजारों में बढ़ती भीड़ तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों एवं बाजार क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता का संदेश दिया गया। पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ श्रीनगर,पौड़ी पुलिस द्वारा भी बाजारों में भीड़ भाड़ वाले स्थान में भ्रमण कर ड्यूटी का निर्वहन भी किया जा रहा है । पौड़ी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नागरिकों से अपील है कि त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *